दुबौलिया। थाना क्षेत्र के कजियापुर स्थित देशी शराब की दुकान के पास बुधवार को एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई थी।
मृतक की पहचान सबई घीसा गांव निवासी श्यामू (50) के रूप में हुई थी। जानकारी मिलते ही दुबौलिया पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, बिसरा सुरक्षित किया गया है। संवाद