नगर पालिका में नामित सदस्यों का हुआ शपथ ग्रहण स्रोत नपा बस्ती
बस्ती। नगर पालिका परिषद बस्ती के सभागार में शासन द्वारा नामित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता चेयरमेन नेहा वर्मा ने की। एसडीएम सदर शत्रुघ्न पाठक ने पांचों नवनियुक्त नामित सभासद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
जिलाध्यक्ष भाजपा विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि नगर के विकास कार्यों को और अधिक बल मिल गया है। प्रमोद कन्नौजिया, अश्वनी श्रीवास्तव, अमरनाथ चौरसिया, अभिषेक पटेल, मृदुला शुक्ला ने शपथ ली।
ईओ अंगद गुप्ता ने कहा कि इससे विकास कार्यों में सहयोग मिलेगा। केएनए उदय भान, जयराम, जेई अर्पित निगम, जेई अर्चना कुमारी, वरिष्ठ भाजपा नेता अंकुर वर्मा, जगदीप श्रीवास्तव, लिपिक गणेश सिंह, राजीव शंकर श्रीवास्तव, शुभम शेखर, अजय तिवारी, अभिषेक सिंह, अमित कुमार शुक्ला मौजूद रहे।