फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नहर का बांध कटा, पानी रोक कर मरम्मत शुरू

Mon, 23 Jun 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। तहसील क्षेत्र के अठदेउरा गांव के पास सरयू नहर का बांध कटने से नहर का पानी गांव की तरफ बढ़ने लगा। इससे आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया। अवर अभियंता एवं नहर विभाग की जिम्मेदारों ने पानी को रोककर बंधे को ठीक करने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर लगभग तीन बजे अठदेउरा गांव के पास सरयू नहर खंड खलीलाबाद कब बंधा अचानक कटने से आसपास के तिलौरा, सिसवा, कनकपुरवा सहित आदि गांवों में पानी भरने लगा, सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, ग्रामीणों ने नहर विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। अवर अभियंता गजानंद यादव ने गांव के पास नहर पर बने बैराज से पानी को बंद कराया और माइनर के सहारे पानी का रास्ता बदलकर गांव में पानी भरने से रोका। इसी बीच नहर की मरम्मत का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें