फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीमांकन के बाद भी चकमार्ग से नहीं हटा कब्जा

Mon, 23 Jun 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज(बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बैदोलिया गांव में चकमार्गों से कब्जा हटवाने के निर्देश के बाद भी अभी खाली नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने शिकायत डीएम एसपी से की है। बीडीओ ने एसडीएम को अवगत कराया है। बैदोलिया गांव के ऋषि पांडेय ने समाधान दिवस के साथ ही सीएम पोर्टल पर शिकायत की थी।
विज्ञापन

कप्तानगंज पुलिस और राजस्व टीम ने 14 मई को चकमार्गों का सीमांकन कर कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे। उसके बाद भी कब्जा नहीं हटवाया जा रहा है, जिससे चक मार्गों की पटाई का कार्य नहीं हो पा रहा है। बीडीओ गौर केके सिंह ने बताया कि एसडीएम को पत्र देकर मामले से अवगत कराया गया है। जल्द ही निस्तारण कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें