फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बीच राह बस ने दिया धोखा, यात्रियों से लगाया धक्का

विज्ञापन
कप्तानगंज कस्बे में रोडवेज बस को धक्का देते यात्री। संवाद
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद परिवहन निगम की बसें यात्रियों को बेहतर सुविधा नहीं दे पा रही हैं। अयोध्या-बस्ती फोरलेन पर रविवार को अचानक रोडवेज की बस खराब हो गई। चालक ने यात्रियों से ही बस को धक्का लगवाना शुरू कर दिया। हालांकि, बस चालक का प्रयास विफल रहा। बस चालू नहीं हो पाई। ऐसे में यात्रियों को मजबूर होकर दूसरे बस से अपनी मंजिल तक करनी पड़ी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बस्ती डिपो की एक बस रविवार को यात्रियों को लेकर अयोध्या की तरफ से आ रही थी। दिन में करीब 3:30 बजे जैसेही बस कप्तानगंज फ्लाईओवर के पास पहुंची, तभी बस अचानक खराब हो गई। चालक काफी देर तक बस चालू करने का प्रयास रहा, मगर कामयाबी नहीं मिल पाई। चालक ने बस के यात्रियों से धक्का लगवाने कहा। इसके बाद यात्रियों ने कुछ दूर तक बस को धक्का दिया। धक्का देने के बाद भी बस चालू नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें