बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बृहस्पतिवार को बंधेज कला प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल के निर्देशन में किया गया। जिसमें डायट प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनी में रंग-बिरंगी साड़ियां, दुपट्टे, चादर आदि आकर्षण का केंद्र रहे। डायट प्राचार्य संजय शुक्ल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन भारतीय लोक कला को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं।
उन्होंने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि बंधेज कला हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे संरक्षित करना आवश्यक है। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बंधनी तकनीक के माध्यम से सुंदर एवं आकर्षक डिजाइन प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, रंग संयोजन एवं पारंपरिक शैली के आधार पर विजेताओं का चयन किया।
जिसमें सौम्या गुप्ता, नीलम, नित्या दूबे और नेहा यादव को प्रथम पुरस्कार, स्मृति सिंह पटेल, रबी चंद्रा और प्रेमलता को द्वितीय पुरस्कार, संजू यादव, रूबी चौहान, माधुरी अग्रहरी, मानसी शुक्ला और निशा चौधरी को तृतीय पुरस्कार महिमा पांडेय, शालिनी मद्धेशिया और नंदिनी यादव को सांत्वना पुरस्कार, खुशी, निशा द्विवेदी और काजल सिंह डेकोरेशन पुरस्कार दिया गया।
नोडल डॉ. गोविंद ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रशिक्षुओं में हुनर विकसित करना है।