फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कक्षा नाै से 12 तक के छात्रों को मिलेंगी अधिकृत और सस्ती किताबें

Fri, 10 Apr 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। यूपी बोर्ड के स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा नाै से 12 तक के छात्र-छात्राओं को अधिकृत और सस्ती पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए शासन ने अहम पहल की है। इसके तहत प्रत्येक जिले में पुस्तक जागरूकता और सुलभता शिविर का आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन

बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक, उप शिक्षा निदेशक और संयुक्त शिक्षा निदेशकों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। डीआईओएस संजय सिंह ने बताया कि निर्देश के अनुसार, जिले के सभी 22 राजकीय और 70 सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में 15 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से पुस्तक मेले आयोजित किए जाएंगे। इन मेलों में अधिकृत मुद्रक पायनियर प्रिंटर्स (आगरा), पीतांबरा बुक्स (झांसी) और सिंघल एजेंसीज (लखनऊ) की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। मेले के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी जिला स्तर के किसी अधिकारी को सौंपी जाएगी, साथ ही कार्यक्रम की ग्रुप फोटो यूपी बोर्ड की वेबसाइट और व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा करना भी अनिवार्य होगा। बताया कि एनसीईआरटी नई दिल्ली की 70 पाठ्यपुस्तकों के साथ कक्षा नाै से 12 तक की हिंदी, संस्कृत और उर्दू विषयों की 12 चयनित पुस्तकें भी छपवाई गई हैं, जिन्हें छात्रों तक आसानी से पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें