फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घटनास्थल से 200 मीटर से उतराया मिला नदी में बालिका का शव

Sat, 23 May 2026 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- मोहाना थाना क्षेत्र के बेलौहा गांव के पास कूड़ा नदी में नहाते वक्त डूब गई थी बालिका पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन


महदेवा बाजार। मोहाना थाना क्षेत्र के बेलौहा गांव के पास से गुजरने वाली कूड़ा नदी में डूबी बालिका स्नेहा (12) का शव शुक्रवार सुबह घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर उतराया हुआ मिला। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, लाश मिलने के ही परिवार में चीख-पुकार उठने लगी।
जानकारी के अनुसार, चिल्हिया थाना क्षेत्र के सकिडिहवा गांव निवासी स्नेहा (12) पुत्र विनोद मोहाना थाना क्षेत्र के गुजरौलिया गांव के टोला बसहवा अपने ननिहाल में आई थी। गांव के अन्य बच्चों के साथ वह पास में गुजरने वाली कूड़ा नदी में नहाने चली गई। बताया गया कि जानकारी न होने के कारण गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। इसमें तीन बच्चों को भैंस चराने गए युवक ने किसी तरह से बचा लिया था। जबकि, स्नेहा नदी में समा गई। काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं लग पाया था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह घटनास्थल से लगभग दो सौ मीटर दूरी पर उसका शव उतराया हुआ मिला। सुबह छह बजे के करीब भैंस चरा रही महिलाओं ने नदी में उतराया हुआ शव देखा और लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शव को नदी से बाहर निकालकर मोहाना पुलिस को सूचना दी। शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बड़ी बहन रोते-रोते अचेत हो जा रही है। ननिहाल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं थे।
थानाध्यक्ष मोहाना जितेंद्र सिंह के समझाने पर परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हो गए। नदी में डूबी बालिका के बाबा रामचंद्र से प्रार्थना पत्र लेकर परिजनों और ग्रामीणों की उपस्थित में शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
-
तीन बच्चों की जान बचाने वाले युवक को लोग दे रहे शाबाशी
महदेवा बाजार। मोहाना थाना क्षेत्र के गुजरौलिया के टोला बसहवा निवासी रामनिवास अचल यादव ने कूड़ा नदी में डूब रहे तीन लोगों की जान बचाई। स्नेहा के गहरे पानी में चले जाने के कारण उसे नहीं बचाया जा सका था। जान पर खेलकर तीन बच्चों को बचाने वाले राम अचल की लोग तारीफ कर रहे हैं। लोगों के मुताबिक विजय प्रकाश यादव के बड़े बेटे राम अचल यादव कक्षा आठ तक की पढ़ाई की है। अब परिवार के भरण-पोषण के लिए ड्राइविंग का काम करता है। राम अचल के साहसिक कार्य की सराहना क्षेत्र के लोगों से सुनी जा रही है। तीनों बच्चों के माता-पिता राम अचल को तरक्की का आशीर्वाद दे रहे हैं।
विज्ञापन

आधे घंटे तक की तलाश, थकने पर बाहर आया
राम अचल यादव से बात करने पर उसने बताया कि वह बृहस्पतिवार को घर पर था तो भैंस लेकर कूड़ा नदी पर चला गया और उन्हें नहलाने लगा। करीब 200 मीटर की दूरी पर कटान स्थल बेलौहा है। डूब रहे बच्चों का शोर सुना तो मैं दौड़ा और नदी में छलांग लगा दी। डूब रहे तीन बच्चों को बचाया तो उन्होंने बताया कि एक बच्ची भी डूब गई है। मैं दोबारा पानी में उतर गया और डूबी बच्ची की तलाश शुरू की। लगभग आधा घंटा पानी में तैरने के कारण अत्यधिक थक जाने पर बाहर आ गया। तब तक बहुत से लोग जमा हो गए और तलाश जारी की। हमें अफसोस है कि मैं स्नेहा को नहीं बचा पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें