फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 28 दिन, 11 विषय... स्वयं पढ़ाई करेंगे होनहार

Sat, 23 May 2026 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 11वीं-12वीं के छात्रों के लिए शुरू की ऑनलाइन क्लास की सुविधा, स्वयं पोर्टल पर 28 दिन चलेगी पढ़ाई
विज्ञापन

- विषयवार क्लास और पाठ्यक्रम आधारित अध्ययन

सिद्धार्थनगर। अब 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों के लिए स्पेशल कक्षाएं संचालित की जाएंगी। डिजिटल के माध्यम से उन्हें पढ़ाने का करने का अवसर दिया जाएगा। परिषद की ओर से बनाए गए स्वयं पोर्टल एनसीईआरटी की पहल पर जिले के इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई कराई जाएगी। यह विशेष कक्षाएं 28 दिन तक चलेंगी। इस संबंध में संंबंधित विद्यालयों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
डिजिटल के बढ़ते प्रयोग के साथ पढ़ाई में ऑनलाइन पर जोर दिया जा रहा है, जिससे बच्चे सरलता से और अच्छी तरह से पढ़ाई कर सकें। इसके लिए परिषद की ओर से कई एप लांच किए गए हैं, कई ऑनलाइन क्लास शुरू की गई है, जिससे बच्चे पढ़ाई कर सकें। अब एनसीईआरटी की पहल पर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जनपद के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों के लिए स्वयं पोर्टल पर 11 विषयों की कुल 28 ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी, जिनके माध्यम से छात्र घर बैठे विषय विशेषज्ञों से अध्ययन कर सकेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए रजिस्ट्रेशन लिंक भी विद्यालयों को उपलब्ध करा दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस योजना से जोड़ा जा सके। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि पत्र प्राप्त होते ही विद्यालय स्तर पर शिक्षकों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर स्वयं पोर्टल की जानकारी साझा करें और विद्यार्थियों तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करें। विद्यालयों में भौतिक बैठक आयोजित कर कक्षा 11 व 12 के छात्रों को पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन कक्षाओं, पाठ्यक्रम और नामांकन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही शिक्षकों को विद्यार्थियों को ऑनलाइन अध्ययन के लिए प्रेरित करने और नामांकन में सक्रिय सहयोग करने को कहा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्वयं पोर्टल पर केवल वही छात्र अध्ययन कर सकेंगे, जिनका पंजीकरण कराया जाएगा। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित विद्यालयों के शिक्षकों और इच्छुक अभिभावकों को भी पोर्टल के पाठ्यक्रम और अध्ययन व्यवस्था की जानकारी देने पर जोर दिया गया है, ताकि विद्यार्थियों को घर और विद्यालय दोनों स्तर पर सहयोग मिल सके।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि शासन और विभाग के निर्देशों का पूरी गंभीरता के साथ पालन कराया जाएगा। अधिक से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें