फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो दिन से लापता युवक का सरयू में उतराया मिला शव

Sun, 08 Jun 2025 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। दो दिन पहले फल लेने के लिए निकले थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव के 35 वर्षीय लाल साहब दुबे का गौरा-सैफाबाद तटबंध के निकट सरयू नदी में शव मिला। माझा उस पार खेती करने जा रहे ग्रामीणों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। तलाशी के में हाफ लोवर की जेब से मोबाइल फोन, पर्स, आधार कार्ड व पैर में चप्पलें मिलीं। सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए और शव देखकर दहाड़े मारकर रोने लगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, दलपतपुर निवासी लालसाहब दुबे पंजाब में किसी दुकान पर रहकर जीवकोपार्जन करते थे। डेढ़ महीने पहले वह अपने गांव आए थे। पत्नी कृष्णा दूबे अपने दो बच्चों सर्वेश व सृष्टि के साथ अपने मायके ईसापुर जनपद आंबेडकरनगर गई थी। मृतक के भाई लालजी दुबे ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह फल जाने की बात कहकर घर से निकले थे। तभी से घर नहीं लौटे थे। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन की जा रही थी। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें