फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रौतापार नई कॉलोनी में खंभे लगे नहीं, बांट दिए बिजली कनेक्शन

Sun, 08 Jun 2025 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रौतापार और मड़वानगर के बीच नई कॉलोनी में विद्युत खंभे अब तक नहीं लगाए गए हैं। यहां एक दर्जन से अधिक मकान बन चुके हैं। कुछ घरों में दो सौ मीटर दूर से केबल के जरिये कनेक्शन भी दे दिया गया है। जबकि 50 मीटर से अधिक दूरी पर केबल के सहारे कनेक्शन नहीं दिया जा सकता है। मोहल्ले के प्रिंस, संतोष कुमार, जगदीश आदि ने बताया कि पिछले एक साल से विद्युत पोल लगाने की मांग उठाई जा रही है। लेकिन, विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। दूर से केबिल लाने की वजह से अक्सर फाल्ट भी हो रहा है। तेज हवा चलने पर या बंदरों की वजह से केबल अक्सर टूट जाता है। जबकि चार पोल यदि लगा दिए जाए जो समस्या दूर हो सकती है। मोहल्लेवासियों ने कहा कि इसके लिए हम लोग चंदा एकत्र करके खर्च भी वहन करने को तैयार हैं। बावजूद इसके विभाग में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस बाबत एक्सईएन विद्युत खंड- प्रथम मनोज कुमार ने कहा कि उनके संज्ञान में यह समस्या नहीं है। फिर भी मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें