फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बभनान में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। गोरखपुर गोंडा रेल खंड के बभनान रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर पूरब समपार संख्या 222ए के पास एक युवक का शव रेलवे के डाउन ट्रैक के किनारे कीमैन ने देखा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी मनकापुर में शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने जुट गई।
विज्ञापन

जीआरपी मनकापुर की चौकी प्रभारी मनोज कुमार यादव ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष है। वह लाल कलर का शर्ट व ब्लू कलर का जींस पैंट पहना हुआ है। बाया पैर कट कर अलग हो गया है। सिर पूरी तरह फट गया है।
शरीर के सभी हिस्सों में गंभीर चोट के निशान हैं। ऐसा प्रतीक होता है कि यह किसी ट्रेन से यात्रा कर रहा था इसी दौरान उसकी गिर जाने से मौत हुई है। बताया कि सोशल मीडिया के माध्यमो से शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें