फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: केबल के फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 22 Feb 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- पैकोलिया क्षेत्र के पिकौरा चौधरी गांव का मामला
विज्ञापन

- सूरत से 16 दिन पहले घर लौटा था युवक
पैकोलिया। क्षेत्र के पिकौरा चौधरी गांव निवासी युवक का शव केबल के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, पिकौरा चौधरी गांव निवासी गोविंद (22) पुत्र डमरी प्रसाद रोजगार के सिलसिले में करीब तीन वर्ष से सूरत में रहता था। करीब 16 दिन पहले वह घर आया था। दो दिन पहले सड़क हादसे में घायल हो गया था। परिवार के लोगों ने बताया कि युवक के मकान के बगल बने हॉल के ऊपर वाले कमरे में बृहस्पतिवार रात भोजन करने के बाद रोज की भांति सोने चला गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे तक जब नीचे नहीं आया तो उसकी मां श्याम कली जगाने के लिए दरवाजे को खटखटाने लगी। लेकिन, कमरे के अंदर से कोई आहट नहीं हुई। कुछ देर बाद दोबारा दरवाजा खटखटाया तो भी कोई जवाब नहीं मिला। श्याम कली ने आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का नजारा देख लोग सन्न रह गए।
विज्ञापन

युवक का शव पंखे के हुक के सहारे केबल तार का फंदा डालकर लटका मिला। लोगों ने शव को नीचे उतरवाया। घटना की सूचना मृतक के पिता ने पुलिस को दी। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें