फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: साढ़े तीन साल की मासूम से हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Feb 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। क्षेत्र के एक गांव में साढ़े तीन साल की मासूम से हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसके घर के सामने रहने वाले युवक ने बहाने से अपने घर में ले जाकर उसके साथ हैवानियत की। लहुलूहान घर आने के बाद मासूम ने अपनी दादी को आपबीती बताई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मासूम को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक उक्त गांव निवासी मासूम अपने माता-पिता के साथ तीन माह पहले मुंबई से आई थी। शुक्रवार को उसके माता-पिता पड़ोस के गांव में स्थित गेहूं की फसल में दवा डालने गए थे। घर पर मासूम अपनी दादी और दादा के साथ थी। उसके दादा ने बताया कि करीब चार बजे उसकी पत्नी यानी पीड़िता की दादी बगल किसी के घर चली गई थीं। उसी दौरान घर के सामने रहने वाला वसीम (19) पहुंचा और मासूम को पुचकारते हुए अपने घर लेकर चला गया। चूंकि पहले से मासूम उससे घुली-मिली थी, इसलिए बेझिझक उसके साथ चली गई। आरोप है कि वसीम ने अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। बाबा के मुताबिक घर आने के बाद उसने अपनी दादी से टॉयलेट जाने को कहा। इसके बाद जलन से वह तड़फने लगी, तब उसकी दादी ने उसे खून से लथपथ देखा। परिवार के लोग उसे एक निजी डॉक्टर के पास ले गए। डाॅक्टर ने उसे थाने ले जाने की सलाह दी। मासूम के माता-पिता उसे लेकर थाने पहुंचे। इस संबंध में सीओ हर्रैया संजय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को इलाज और मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें