फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बच्चे को बचाने के प्रयास में बाइक चालक की मौत, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉल्टरगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के भिटिया-हरदिया मार्ग पर रविवार को एक बच्चे को बचाने के चक्कर में बाइक चालक की मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था।
विज्ञापन

वाल्टरगंज के बड़ा बढ़या निवासी विशंभर चौधरी दोपहर में अपनी बाइक से बस्ती की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही वे सियारापार गांव के पास पहुंचे, अचानक एक बच्चा सड़क के बीचों-बीच आ गया। बच्चे को बचाने के लिए विश्वंभर ने तेजी से ब्रेक लगाया, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें विश्वंभर के सिर में गंभीर चोट आई और वे मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलाई और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दुर्भाग्यवश, वहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। विश्वंभर की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बेटा अंकित, बेटी गोल्डी सहित परिवार के सभी लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना को लेकर गांव में शोक व्याप्त है। परिजनों ने सोमवार को शव का अंतिम संस्कार बक्सई घाट पर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें