फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की सोने की चेन छीनकर बाइक सवार भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की सोने की चेन छीन कर बाइक सवार भागे
विज्ञापन

बस्ती। शहर के मालवीय रोड पर पूजन सामग्री लेने गई महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की लॉकेट उड़ा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी करके छानबीन शुरू की। घटनास्थल के आसपास व रास्ते के सीसीटीवी फुटेज से भी बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की।
विज्ञापन

कोतवाल रामपाल यादव के अनुसार जल्द खुलासा किया जाएगा। मालवीय रोड बादशाह टाकीज के पीछे की रहने वाली महिला मीरा सिंह शनिवार की शाम रौता चौराहा के पास पूजन सामाग्री खरीदने गई थीं। खरीदारी करने के बाद यहां से लौटते समय रास्ते में बाइक सवार दो युवक आए और इनमें से एक ने उनके गले से सोने की चेन उड़ा दी। चौकी प्रभारी रौता सुरपति त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पहुंचे। पीड़ित महिला से बातचीत कर चेन स्नेचरों के बारे में जानकारी ली। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटनाक्रम की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें