नवरात्र के अंतिम दिन हवन-पूजन
बस्ती। शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन शनिवार को शहर सहित पूरे जिले में जगह-जगह हवन-पूजन किया गया। कई स्थानों पर लोगों ने बच्चियों को श्रद्धापूर्वक भोजन कराकर यथाशक्ति दान आदि दिया। सुबह से घरों व मंदिरों में हवन-पूजन हुआ।
शनिवार को नवरात्रि का आठवां और नवां दोनों ही दिन रहा। ये दो तिथियां एक साथ पड़ी हैं। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना के लिए निर्धारित होता है। हालांकि, मां दुर्गा की पूजा के लिए नवरात्रि की सभी तिथियां महत्वपूर्ण होती हैं, लेकिन महाअष्टमी और महानवमी को बेहद अहम माना जाता है। महाष्टमी के दिन महागौरी तथा महानवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा की जाती है। महाष्टमी तथा महानवमी के दिन लोग अपने यहां कन्या पूजा या कंजक पूजा करते हैं तथा नवरात्रि का हवन करते हैं। हवन के साथ ही नौ दिन की नवरात्रि व्रत का उद्यापन भी पारण के साथ किया जाता है। इस बार नवरात्रि की तिथियों को लेकर लोगों में कुछ अस्पष्टता की स्थिति है, ऐसे में जानते हैं कि इस वर्ष नवरात्रि का उद्यापन, हवन तथा शस्त्र पूजा किस दिन की जाएगी।
उधर, गौर ब्लॉक क्षेत्र के इटवा कुनगाई में समय माता मंदिर परिसर में नवमी पर हवन कराया गया। जिसमें मुख्य यजमान की भूमिका में धर्मेद्र पाठक रहे। श्रीपति पाठक, कौशल किशोर पाठक, घनश्याम पाठक, बब्लू मिश्रा, अरविंद पाठक, अवनीश, रबी, रोहित, विनय, ऋषु, सन्नी ने आहुति दिया। अनुष्ठान पंडित रामकरन त्रिपाठी ने कराया।