कलवारी। बहादुरपुर विकास क्षेत्र के कलवारी गांव में आयोजित सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन अवध धाम से पधारे कथा व्यास शिव शंकर शास्त्री ने राजा परीक्षित के जीवन का वर्णन करते हुए धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की महता पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि इस संसार में जन्म-मरण से मुक्ति भगवान की कथा ही दिला सकती है। भागवत कथा विचार, वैराग्य, ज्ञान और हरि से मिलने का मार्ग बता देती है। राजा परीक्षित के कारण ही भागवत कथा पृथ्वी के लोगो को सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। समाज द्वारा बनाए गए नियम गलत हो सकते हैं किंतु भगवान के नियम ना तो गलत हो सकते हैं और नहीं बदले जा सकते हैं।
कथा में यजमान चंद्र प्रकाश सिंह व पुष्पा, बृजभूषण, सुरेश सिंह, राजवंत, राजकुमार, रामपाल, दान बहादुर आदि लोग उपस्थित रहे। संवाद