फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तहसील प्रशासन ने बकाएदार के खिलाफ की कुर्की की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
माॅनिकचंद। रुधौली तहसील क्षेत्र के पलान गांव में बुधवार को नायब तहसीलदार नीरज सिंह की और यूपी ग्रामीण बैंक, मझौवामीर शाखा प्रबंधक देवेंद्र कुमार पांडेय की माैजूदगी में राजस्व टीम ने ऋण बकाएदारों के खिलाफ कुर्की अभियान चलाया। गांव निवासी बकाएदार राम सिंह पुत्र राणा प्रताप सिंह के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की गई। नायब तहसीलदार ने बताया कि आरोपी राम सिंह पर पौने चार लाख रुपये का बकाया है। जिसे समय से बैंक को अदा नहीं किया गया है। इस वजह से उनके गन्ने की फसल सहित खेत पर कुर्की की कार्रवाई की गई है। इस मौके पर क्षेत्रीय अमीन राम अभिलाष, ब्रह्मदेव त्रिपाठी, असदुल्लाह खान, संग्रह अनुसेवक कृष्ण चंद्र पाठक और लेखपाल सुनील कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें