कलवारी। बहादुरपुर ब्लाॅक क्षेत्र के मालपुर वैष्णोपुर में नवयुवक रामलीला समिति की तरफ से आयोजित रामलीला में रविवार की रात राम वनवास, केवट राम संवाद और सीता हरण के प्रसंगों का मंचन किया गया।
कलाकारों ने भावपूर्ण अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। विवाह उपरांत अयोध्या वापसी के बाद राजतिलक की तैयारी, कैकेई द्वारा वरदान मांगना और राम के वनगमन का दृश्य इतना प्रभावी रहा कि दर्शकों की आंखें नम हो गईं।
भगवान राम को वनवासी वेश में जाते देख पूरा पंडाल भावविभोर हो उठा। कलाकारों ने दिखाया कि माता-पिता की आज्ञा व राजधर्म का पालन करते हुए श्रीराम, लक्ष्मण और सीता सुमंत के साथ अयोध्या से निकले तो अयोध्यावासी विलाप करने लगे। भगवान ने समझाया कि विधि के विधान को टाला नहीं जा सकता। संवाद