फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छात्राओं को दी आत्मरक्षा और सशक्तीकरण की जानकारी

Tue, 04 Nov 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। थानों की मिशन शक्ति व साइबर टीमों ने सोमवार को अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया। विद्यालयों, कॉलेजों और गांवों में जाकर महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा, सशक्तिकरण और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी।
विज्ञापन

थाना नगर मिशन शक्ति टीम ने श्रीराम हरक छविराजी पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाबा खुटहन में महिलाओं को सुरक्षा, बचाव और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। थाना परशुरामपुर टीम ने सक्सेस कंप्यूटर सेंटर बेदीपुर में बालिकाओं को मिशन शक्ति-5 के उद्देश्यों से अवगत कराया। हरैया सर्किल टीम ने नई तहसील गांधी नगर में महिलाओं को सशक्तिकरण और आत्मरक्षा के तरीके बताए। कोतवाली मिशन शक्ति केंद्र ने अमहट घाट पर महिलाओं को सुरक्षा व हेल्पलाइन 1090, 181, 112 और 1930 की जानकारी दी।
थाना गौर और कप्तानगंज की साइबर टीमों ने क्रमशः अब्दुल कलाम आजाद पब्लिक स्कूल और कम्पोजिट विद्यालय महाराजगंज में साइबर अपराध रोकथाम और महिला सुरक्षा पर कार्यक्रम किया। कलवारी थाना टीम ने ग्राम अतरपलिया में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया, जबकि एंटी रोमियो स्क्वाॅड ने कंपनी बाग, गांधी नगर, अस्पताल चौराहा और रेलवे स्टेशन पर महिलाओं से संवाद किया।
विज्ञापन

थाना लालगंज में ग्राम नेवारी व सुरापार में साइबर जागरूकता और नए आपराधिक कानून पर जानकारी दी गई। महिला थाना टीम ने महिला अस्पताल रोडवेज व कोटेश्वर पार्क में काउंसलिंग सत्र आयोजित किया। रुधौली थाना टीम ने जय माता रानी इंद्रावती इंटर कॉलेज करमहिया व ग्राम पैड़ी में महिला चौपाल लगाकर मिशन शक्ति और साइबर सुरक्षा पर जागरूकता फैलाई। वहीं, पुरानी बस्ती थाना टीम ने कपिल गंगा स्कूल व रेलवे स्टेशन रोड पर छात्राओं को साइबर अपराध और शिकायत पोर्टल की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें