फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बदली नजर आएगी कंपनीबाग चौक और बड़ेवन की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर के मुख्य प्रवेश द्वार कंपनीबाग से बड़ेवन तक फोरलेन सड़क तैयार हो चुका है। इसके साज-सज्जा का कार्य भी अब अंतिम चरण में है। नगर पालिका की तरफ से बड़ेवन में स्वागत द्वार का निर्माण किया जा रहा है। इसका ढांचा बनकर लगभग तैयार हो चुका है। फिनिशिंग एवं साइन बोर्ड स्तर का कार्य बचा हुआ है। इसी महीने इस कार्य के पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन

स्वागत द्वार बनने के बाद शहर में प्रवेश करने वाले राहगीरों को नगर पालिका सीमा क्षेत्र का भी एहसास होने लगेगा। इससे सात सौ मीटर आगे बढ़ने पर कटरा पानी टंकी तिराहे की साज- सज्जा भी फोरलेन के रौनक में चार चांद लगाएगी। संत गाडगे की पुरानी प्रतिमा को हटाकर पीडब्ल्यूडी ने पहले सड़क की चौड़ाई बढ़ाई है और अब यह प्रतिमा पुराने स्थल से तीन मीटर दूर न्याय मार्ग के बीचोबीच स्थापित की गई है।
इस बार माल्यार्पण के लिए प्रतिमा के बगल स्टील की सीढि़यां भी लगवाई गई है। जिससे इस तिराहे का रौनक बढ़ गया है। कंपनीबाग चौराहे का दायरा भी बढ़ाया गया है। अब यह चौराहा पहले से चौड़ा हो चुका है। इस स्थल की रौनक बढ़ाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने गुरु गोविंद सिंह साहिब के पुराने निशान को भी हटवा दिया है। नए सिरे से चौराहे के मध्य निशान का निर्माण कराया जा रहा है। ताकि इस चौराहे की रौनक और बढ़ जाए। निशान का ढांचा बनकर तैयार हो चुका है। अब केवल फीनिशिंग एवं साज- सज्जा का कार्य शेष रह गया है। महीने भर के अंदर निशान बनने के बाद यह स्थल गुरुगोविंद सिंह चौक के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन


-
16.50 करोड़ की लागत से तैयार हुआ फोरलेन

बड़ेवन से कंपनीबाग तक 22 मीटर चौड़ी फोरलेन सड़क बनाने में 16.50 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इसमें पीडब्ल्यूडी ने फोरलेन के रास्ते में आ रहे आवास विकास काली मंदिर को अन्यत्र शिफ्ट किया है। जबकि कटरा प्राथमिक विद्यालय, तहसील का बाउंड्रीवॉल भी पीछे करके नया बनवाना पड़ा है। इसके अलावा कंपनीबाग पुलिस चौकी को वहां से हटाकर शास्त्री चौक पर शिफ्ट कराया गया है। अब कंपनीबाग चौक और बड़ेवन स्वागत द्वार का कार्य कुछ शेष रह गया है।


डिवाइडर के बीच में लगाई गई झूमर लाइट
फोरलेन सड़क के डिवाइडर के बीच नगर पालिका की ओर से खंभे पर झूमर दो महीने पहले ही लगवा दी गई है। सौ झूमर लाइट इस मार्ग को रात के समय रोशनी से जगमग कर रहे हैं। शहरवासियों का कहना है कि सड़क के सभी चौक चौराहों पर प्रतिमा स्थल पर लाइट और फव्वारे की व्यवस्था बना दी जाए तो दृश्य और मनोहारी हो जाएगा।

-
फोरलेन सड़क का कार्य पूर्ण हो चुका है। कटरा में संत गाडगे की नई प्रतिमा भी स्थापित कर दी गई है। केवल कंपनीबाग पर गुरुगोविंद सिंह चौक का निर्माण कुछ शेष रह गया है। इसी महीने यह भी पूर्ण कर लिया जाएगा। बड़ेवन में नगर पालिका स्वागत द्वार भी जल्द बनाकर पूरा होने वाला है।
विज्ञापन


-अवधेश प्रसाद, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड- एक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें