नगरबाजार मे सफाई कर्मचारी पद के लिए आवेदन पत्र जमा करने के लिए लगी भीड़।
नगर निकायों में सफाईकर्मियों की भर्ती के लिए आवदेन फार्म जमा करने के लिए बेरोजगार पोस्ट आफिसों पर जूझते रहे। डाकटिकट का संकट मंगलवार को भी बना रहा। गांधीनगर का प्रधान डाकघर शाम पांच बजे बंद हो गया तो बड़ी संख्या में आवेदन पत्र जमा करने से वंचित छात्रों ने हंगामा कर दिया। मामले की जानकारी होते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। बेरोजगारों ने जाम लगाने की भी कोशिश की मगर पुलिस कर्मियों के समझाने पर वह मान गए।
सफाईकर्मी की नौकरी के लिए प्रदश में 40 हजार भर्तियां निकली हैं। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 अगस्त है। आवेदन पत्र रजिस्ट्री डाक और स्पीड पोस्ट से भेजे जाने है। पिछले चार दिनो से जनपद मुख्यालय सहित जिले के कस्बों में स्थित पोस्ट आफिसों पर बड़ी संख्या में आवेदक फार्म जमा करने पहुंच रहे है। सबसे खराब हालत गांधीनगर के हेड पोस्टआफिस, कचेहरी पोस्ट आफिस की है। इन दोनो स्थानो पर कांउटरों की कमी के कारण बेरोजगार सुबह से ही लंबी लाइन लगा ले रहे हंै।
रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार यहां भी डाकघर से आवेदन भेजने के लिए टिकट नहीं मिल पा रहा है। पहले तो अभ्यर्थी आवेदन फार्म के लिए परेशान हुए और अब वह आवेदन फार्म को भेजने के लिए डाकघर के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं। वहीं दूसरी ओर आवेदन जारी के दस दिन के भीतर फार्म पहुचने की शर्त लोगों के लिए मुसीबत बन आई है। कस्बे के डाकघर पर सुबह नौ बजे से ही अभ्यर्थी लाइन लगाकर खड़े दिख रहे हैं। वहीं डाकघर के कर्मचारी दो-तीन घंटे के बाद टिकट खत्म हो जाने का हवाला देकर हाथ खड़े कर दे रहे हैं।
नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नगर बाजार में भी स्थित पोस्ट ऑफिस पर भारी भीड़ लग रही है। यहां पर आवेदको ंको फार्म भरने में काफी दिक्कत हो रही है। फार्म जमा करने के लिए सिर्फ एक ही खिड़की खुली रहती है। फार्म पर लगने वाला डाक टिकट भी खत्म हो जा रहा है। आवेदक टिकट न मिलने के कारण जनपद मुख्यालय तक जा रहे हैं, वहां भी डाक टिकट का संकट बना हुआ है।