गायघाट क्षेत्र के सोधिया घाट का अप्रोच मार्ग धस जाने के खिलाफ ग्रामीणो ने किया प्रर्दशन।
सोंधिया घाट पर बने पुल पर उमरिया की तरफ का अप्रोच हलकी बरसात से ही जगह-जगह धंस गया। इसका निर्माण 15 दिन पहले ही किया गया था। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर घटिया निर्माण कराने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं मुख्य मार्ग से एलिया की तरफ तो सर्विस मार्ग दिया गया, मगर उमरिया की तरफ कोई सर्विस मार्ग नहीं दिया गया। जिसके कारण आए दिन लोग फिसल कर गिरते हैं। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पुल पर एकत्र हुए और रोड जाम कर नारेबाजी। इस दौरान ग्रामीणों ने अप्रोच बनाने और पिछले कार्य की जांच की मांग की। ग्राम प्रधान सोनहा प्रतिनिधि बालकृष्ण ओझा के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।
प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि जल्द ही इस मुद्दे पर वृहद् आंदोलन छेड़ा जाएगा। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से कर जांच की मांग की जाएगी। विरोध प्रदर्शन के दौरान अर्चना ओझा, रोशन अली, विवेक पाण्डेय, मनोज कुमार, अवधेश ओझा, जयशंकर प्रसाद मिश्र, मायाराम, कौशल ओझा, लालचन्द्र, अर्जुन , इस्लाम अली, कपिलदेव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।