बस्ती। एडीएम प्रतिपाल चौहान शनिवार को नगर पालिका परिषद बस्ती कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां अभिलेखों के रख-रखाव के साथ ही विभिन्न पटलों का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी फाइल के निस्तारण में लापरवाही न बरतें। जिस भी पटल से लापरवाही सामने आएगी, संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी। अभिलेखों को डिजिटल करने के लिए निर्देशित किया।
एडीएम ने सबसे पहले दाखिल खारिज वाले पटल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि समय सीमा के अंदर ही दाखिल खारिज का कार्य पूरा कर लिया जाए। इसमें कोई लापरवाही न बरती जाए। जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्रों के निस्तारण में भी कोई ढिलाई न हो। समय से प्रमाण पत्रों को निर्गत करें। संवाद े