बस्ती। आयुर्वेदिक एवं यूनानी विधा के तहत संचालित तीन योग वेलनेस सेंटर किराये के भवन में चल रहे थे, इन्हें सरकारी आयुर्वेदिक अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है। समीक्षा में यह मुद्दा उठने पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. जगदीश यादव ने इन तीनों केंद्रों को सरकारी अस्पतालों में शिफ्ट करने का निर्देश दिया था। इन केंद्रों में गनेशपुर, महराजगंज और मुंडेरवा का योग वेलनेस सेंटर शामिल है। क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी ने बताया कि योग वेलनेस सेंटर महराजगंज को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मझौवा रामप्रसाद, योग वेलनेस सेंटर मुंडेरवा को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय गौसपुर और योग वेलनेस सेंटर गनेशपुर को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय गौरा पांडेय में स्थानांतरित कर दिया गया है। यहां अंशकालिक, पूर्णकालिक और योगा टीचर की नियुक्ति हुई है, प्रक्रिया के तहत उन्हें भी वहां भेजा जा रहा है। संवाद