फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पशु तस्करों को पिकअप उपलब्ध कराने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 17 Feb 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। मुठभेड़ में बरामद की गई पिकअप को उपलब्ध कराने के आरोपी वाहन स्वामी को शनिवार की रात को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, बिहार के गोपालगंज जिले के फतहा निवासी मो. फैयाज गो तस्करों द्वारा फेंके गए कागजात को ढूंढ़ने यहां आया था।
उसी दौरान मिली सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि किराए पर पिकअप उसने दिया था। उसके जरिये तस्करों के बारे में भी पुलिस को जानकारी मिली है।
विज्ञापन

बता दें कि 13 फरवरी की रात एसओजी प्रभारी चंद्रकांत पांडेय, एसओ कलवारी जनार्दन प्रसाद और एसओ लालगंज सुनील गोंड पशु तस्करों की पिकअप का पीछा करते हुए महादेवा चौराहे पर पहुंचे। पुलिस को देख तस्कर पिकअप मोड़कर लौटने लगे। पुलिस के अनुसार, तस्करों ने उनके ऊपर पिकअप चढ़ाने की कोशिश की। बचाव में पुलिसकर्मियों ने पिकअप के टायर को निशाना बनाकर सात राउंड फायर किया। टायर पंक्चर होने के बाद तस्कर गाड़ी छोड़कर खेतों की तरफ भाग निकले।
पुलिस के अनुसार, भागते समय वे सद्दाम का नाम ले रहे थे। पिकअप के पीछे नंबर प्लेट नहीं था, मगर उसके आगे लिखे बीआर नंबर के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि तस्कर पशुओं को बिहार ले जा रहे थे।
विज्ञापन

वाहन के नंबर के आधार पर पुलिस वाहन स्वामी का पता लगा रही थी। इसी बीच शनिवार रात वाहन स्वामी अपनी पिकअप का कागज ढूंढ़ने यहां आया हुआ था। सूचना मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि तस्करों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें