फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलिब्रेटर के इंतजार में डेढ़ माह से बंद है थायराइड जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कैलिब्रेटर के इंतजार में डेढ़ माह से ठप है थायराइड जांच
विज्ञापन

बस्ती। अत्याधुनिक संसाधनों से सुसज्जित जिला अस्पताल में पिछले डेढ़ माह से थायराइड जांच की मशीन बंद है। इसका कारण यहां कैलिब्रेटर नहीं है। लिहाजा लाखों की मशीन कमरे में बंद पड़ी है। मरीजों को बाहर से पांच सौ रुपये देकर जांच कराना मजबूरी हो गई है।
करीब दो साल पहले जिला अस्पताल में थायराइड मशीन की स्थापना हुई। इसके बाद यहां हर दिन 30 से 35 मरीजों की जांच होती है। करीब वर्ष भर ठीक ढंग से संचालित होने के बाद इस मशीन में अक्सर कोई न कोई तकनीकी दिक्कत आ जाती है। हालांकि इस तकनीकी दिक्कत का कारण रिजेंट अथवा अन्य सामान है। हर महीना दो महीना पर बंद हो जाने वाली यह मशीन पिछले डेढ़ माह से पूरी तरह बंद हो गई है। यहां जांच के लिए लोगों को बाहर के पैथालोजी जाना पड़ता है। चूंकि अपने शहर में कहीं भी थायराइड की जांच की मशीन नहीं है। ऐसे में पैथालॉजी से नमूना लेकर बाहर जांच के लिए भेज दिया जाता है। इसके चलते जांच करने वाली कंपनी व यहां संचालित नमूना लेने वाले संस्थान मरीज से अच्छी खासी रकम एेंठते हैं।
विज्ञापन

क्या है रिजेंट
थायराइड जांच के लिए रिजेंट का प्रयोग किया जाता है। यह एक प्रकार का केमिकल होता है, जो खून में डालने पर उसमें थायराइड की मात्रा बता देता है।
क्या है कैलिब्रेटर
कैलिब्रेटर रिजेंट की गुणवत्ता परखने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसे केमिकल में डालकर उसे जांचा जाता है।
बोले लोग
जिला अस्पताल में कई दिनों से जांच के लिए दौड़ रहे हैं। मगर, यहां जांच व्यवस्था नहीं है। यहां मात्र दो सौ रुपये में जांच हो जाती है, जबकि बाहर इसी की कीमत पांच से सात सौ रुपये ली जाती है।
-आलोक कुमार, गांधीनगर
अपनी माता के थायराइड जांच के लिए आए थे, मगर यहां तो मशीन चल ही नहीं रही है। ऐसे में अब बाहर जांच कराना मजबूरी है। जिसके लिए अब अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन

-जतिन कुमार, गांधीनगर
कुछ दिन रिजेंट की कमी थी, जिसे उपलब्ध करा दिया गया है। अब पता चला है कि कैलिब्रेटर की जरूरत है। उसे भी शीघ्र मुहैया करा दिया जाएगा। थायराइड की मशीन जल्द से जल्द चलेगी
-डॉ. आलोक कुमार वर्मा, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें