फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती का नाम वशिष्ठ नगर करने की मांग की

Fri, 30 Mar 2018 12:13 AM IST
बस्ती (ब्यूरो)
विज्ञापन
बस्ती का नाम वशिष्ठ नगर करने की मांग की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा चीनी मिल के शिलान्यास के लिए बृहस्पतिवार को बस्ती पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को सुनने के लिए मिल परिसर में भारी भीड़ उमड़ी। शुरूआत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं के स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ। 
विज्ञापन


इस दौरान हर्रैया विधायक अजय सिंह ने मंच पर ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विकास कार्यों का प्रस्ताव देकर अपनी मांग उठाई। जिसमें जिले का नाम महर्षि वशिष्ठ नगर करने, अयोध्या, काशी और मथुरा की तर्ज पर मखौड़ा धाम को विकसित करने, स्वतंत्रता संग्राम के नायकों, शहीदों के नाम पर मार्गों का नामकरण करने तथा स्मारक आदि के अलावा सिंचाई के लिए प्रमुख नदियों और नहरों की खोदाई, गौशाला, हर्रैया को जिला तथा विक्रमजोत को तहसील बनाने  आदि की मांगों से संबंधित प्रस्ताव शामिल हैं। गाड़ी से उतरने के बाद योगी आदित्यनाथ सीधे भूमि पूजन स्थल पर पहुंचे और जमीन पर बैठकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मिल की आधारशिला रखी। मंच पर चढ़े तो किसान और नौजवान की आर्थिक समृद्धि का ताना-बाना बुन डाला। किसानों को उपज का सही मूल्य मिलने और उनके साथ दुर्व्यवहार करने वालों को सजा देने का भी उन्होंने एलान किया। नौजवानों को रोजगार देने का भी मुख्यमंत्री ने वादा किया। कहा कि प्रदेश का हर नौजवान सरकार का बेटा है उसे कहीं कोई परेशानी नहीं होगी। जो जिस योग्य है, उसे बगैर किसी अतिरिक्त लाभ के सरकार नौकरी देगी। भाजपा नेता प्रेम सागर तिवारी, राजेंद्र नाथ तिवारी, सुशील सिंह, रामचरन चौधरी, दिवाकर मिश्र, अखंड सिंह, विनोद शुक्ल, अभय पाल, आशीष शुक्ल, राकेश श्रीवास्तव, प्रमोद पांडेय, नरेंद्र चंचल, अवधेश सिंह, कौशलेंद्र पांडेय, भानु प्रताप शुक्ल कमलेश, पुष्कर मिश्र, देवेंद्र पाल, आलोक पांडेय, अभिनव उपाध्याय, विष्णु दत्त शुक्ल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें