फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से पारा तो गिरा लेकिन उमस बढ़ी

Thu, 26 May 2016 12:54 AM IST
बस्ती/ ब्यूरो
विज्ञापन
बा‌िररिश- - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
। बुधवार को दोपहर बाद अचानक मौसम ने करावट लिया। 40 डिग्री के आसपास रहने वाला  पारा बारिश के कारण गिर कर 30 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन

तेज हवाओं के चलने से ककरौली बाजार में एक दुकान पर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। कई जगह पेड़ और पोल गिरने की सूचना है।

शहर में तेज आंधी व हल्की बरसात से शाम को सुहाना हो गया। गर्मी के मार झेल रहे लोगों को राहत मिली। शाम को करीब तीन बजे घने बदलो के साथ बूंदा बदी शुरु हुई। जो एक घंटे तक रुक रुक कर होती रही। इस दौरान कटरा पुलिस चौकी टिन शेड उड़ गया। सोनहा प्रतिनिधि के मुताबिक आंधी तूफान से सोनहा-शिवाघाट हर्रैया मार्ग पर पांच स्थानों पर बिजली पोल गिर गए। इसके अलावा सेखुई गांव के पास सड़क पर महुआ पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। सूचना के चार घंटे बाद भी सड़क से पेड़ को हटाया नहीं जा सका। वाहन चालकों को एक किलोमीटर की दूरी भी घूमकर पूरी करने में डेढ़ घंटे लगे।

कुदरहा प्रतिनिधि के अनुसार तेज आंधी से मौसम सुहाना हो गया गर्मी से लोगों को निजात मिली है। महादेवा प्रतिनधि के अनुसार स्थानीय बाजार में ककरौली निवासी राम जनक यादव के चाय की दुकान पर पेड़ गिर जाने से उनका पैर टूट गया। जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बिजली के तार टूट जाने से कई गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। 
विज्ञापन


 पैकोलिया प्रतििनिध के अनुसार हसीनाबाद बाजार में सड़क पर पेड़ गिर से आवागमन रुक गया है। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार हर्रैया क्षेत्र के रौताइनपुर गांव में कई आम के पेड़ गिर गए। बेलघाट बाजार में दिवाल गिरने से दबकर मुर्गीयों मर गईं। हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार शाम चार बजे हवाओं के साथ तेज बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। कस्बे के कई दुकानों व घरों के टिन शेड़ उड़ गए। बरसात से जल जमाव हो गया। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। यह बरसात गन्ने के फसल के लिए लाभप्रद है। वहीं धान के बैहन तैयार करने में मदद मिलेंगी। 
विज्ञापन

रूधौली क्षेत्र में आयी तेज आंधी से जनजीवन अस्त.व्यस्त। कुछ मकानों, दूकानों के  टीन उड़ गये । राजकीय बीज भंडार पर चल रहा आन लाइन  रजिस्ट्रेशन और बीज बिक्री का काम बाधित। प्रभारी राजाराम यादव व तकनीकी  सहायक अपने कागजात संभालते हुए किसानों से बाद में आने का अनुरोध किया। कस्बे की  जादातर दुकानें कुछ देर के लिए बंद हो गईं। एसडीओ राकेश कुमार  का कहना है कि132की सप्लाई बन्द हो जाने से बांसी को जाने वाली सप्लाई ठप है बांसी सप्लाई आने के बाद ही बिजली मिल पाएगी। भानपुर प्रतिनिधि के मुताबिक धूल भरी आंधी चलने से दुकानदारों से लेकर राहगीरों तक परेशानियों का समाना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें