बस्ती। बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के निमित्त मंगलवार को शहर में भव्य कलशयात्रा व आकर्षक झांकी निकाली गई। सिविल लाइन स्थित जयशक्ति भवन से निकली यह शोभा यात्रा विभिन्न चौक-चौराहों पर होते हुए आयोजन स्थल राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में पहुंची। जहां आचार्य रघुनाथदास शास्त्री ने वैदिक मंत्रों के बीच कलश स्थापना कराया। इस आयोजन में स्वामी श्रीराम भद्राचार्य जी 3 जून तक कथामृत वर्षा करेंगे।
नमो राघवाय सेवा समिति के तत्वाधान में होने जा रहे इस आयोजन के लिए कलश में सरयू का पवित्र जल लेकर भक्तगण धार्मिक गीतों के साथ गांधीनगर पहुंचे। जहां उनका वंदन, अभिनन्दन किया गया। इस यात्रा में मुंबई, मथुरा, दिल्ली सहित अनेक क्षेत्रों से आए कलाकारों ने झांकिया प्रस्तुत कर वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। महिलायें मंगलगीत गाते हुए आगे चल रही थी। मार्ग में पुष्पावर्षा के द्वारा भक्तों का उत्साहवर्धन किया गया।
राधा कृष्ण के मोहक नृत्य, सुदामा-कृष्ण के भावपूर्ण मंचन और नन्हें-मुन्ने कलाकार बच्चों की प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। बंटी, सोनिया, संजय, निखिल, हन्नी, कुलदीप, राजू, रमन, ललित, दुर्गा, ममता, सन्नी, संदीप, शुभम, डिम्पल, कमल आदि कलाकारों ने श्रद्धालु भक्तों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कलश यात्रा के आगे ढोल, नगाड़ा, शंकर-पार्वती, श्रीराम दरबार, हनुमान जी की झांकी पर लोग मुग्ध हुए।
संतोष कुमार, लड्डू गोपाल, राकेश, राना दिनेश प्रताप सिंह, विजय कुमार श्रीवास्तव, पम्पी सरदार, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, महेश शुक्ल, डा. केपी मिश्र, जगदीश प्रसाद मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, अनिरुद्ध तिवारी, गोपेश्वर त्रिपाठी, धीरेन्द्र शुक्ला, अनूप खरे, चंद्रभूषण मणि त्रिपाठी, राना नागेश प्रताप सिंह, संजय चौधरी, शरद सिंह रावत, अजय कुमार श्रीवास्तव, भूपेंद्र दुबे, राजेश चित्रगुप्त, संजय उपाध्याय टीटू, रेखा, अर्चना, विनीता, सुनीता, नीतू, प्रहलाद मोदी, सर्वेश श्रीवास्तव, जेपी तिवारी, अनिल सिंह, सार्थक, कैलाशनाथ दूबे, रामशेष द्विवेदी, परमेश्वर शुक्ल ‘पप्पू’ राकेश श्रीवास्तव, आशीष सिंह, विजय कुमार श्रीवास्तव, डब्लू श्रीवास्तव, सत्येंद्र पांडेय, नमन के अलावा बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल रहे।