फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में और गिरेगा दिन का पारा, बढ़ेगी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
24 घंटे में और गिरेगा दिन का पारा, बढ़ेगी ठंड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आगामी चौबीस घंटे में जनपद का पारा गिरने के आसार हैं जिससे ठंड में और इजाफा होगा। वहीं, सर्द हवाओं के कारण बुधवार को मौसम का मिजाज बदल गया। गुनगुनी धूप के साथ सुबह हुई और शाम तक सर्द हवाओं ने लोगों को सर्दी से ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। ऐसे वातावरण में दिन का तापमान 24 डिग्री से सिर्फ दो डिग्री घटा लेकिन न्यूनतम तापमान 12 के दहाई के आंकड़े से खिसककर नौ डिग्री पर आ गया।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के मुताबिक दिन में धूप होने के बावजूद ठंड रहेगी। सुबह-शाम घना कोहरा छाया रह सकता है। पछुआ हवा सामान्य से तेज गति से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें