फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बस स्टेशन पर बना अस्थायी रैन बसेरा

विज्ञापन
रोडवेज परिसर में बनाए गए अस्थायी रैन बसेरा की जांच करते एआरएम आयुष भटनागर संवाद
विज्ञापन
बस्ती। सर्दी ने दस्तक दे दी है और रातें लगातार ठंडी होती जा रही हैं। ऐसे में रात के समय बसें नहीं मिलने पर यात्रियों को मजबूरन बस स्टैंड पर फर्श पर बैठकर या लेटकर रात गुजारनी पड़ रही थी। इस समस्या को अमर उजाला ने 19 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का संज्ञान लेते हुए नगर पालिका प्रशासन ने बस स्टैंड पर रैनबसेरा तैयार करा दिया है। इसका संचालन भी शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

बताया गया कि शुक्रवार सुबह से ही बस स्टैंड परिसर में अस्थायी रैन-बसेरे के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी गई। यहां ठंड से बचाव के लिए 10 बेड की व्यवस्था की गई है। यहां तैनात नगर पालिका कर्मचारी ने बताया कि रैन बसेरे में यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं हैं। इसमें पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था है। सुरक्षा के साथ यात्री रात में आराम से ठहर सकें इसके लिए गार्ड को भी लगाया गया है।
संचालन शुरू होने से यात्री अब उसमें आराम करते दिख रहे हैं। शुक्रवार दोपहर में एआरएम रोडवेज आयुष भटनागर ने रैन बसेरा का निरीक्षण करके जायजा लिया। बताया कि एक गार्ड को जिम्मेदारी दी गई है कि जो यात्री आएं ठहरें उनका पूरा ब्यौरा रजिस्टर में दर्ज किया जाए।
विज्ञापन

पुराना डाकखाना में छह बेड का रैन बसेरा तैयार : ठंड को देखते हुए नगर पालिका ने पुराना डाकखाना रैन बसेरा को भी सक्रिय कर दिया है। यहां छह बेड लगाए गए हैं। प्रकाश सुविधा के अलावा रजाई, गद्दा, तकिया और पानी की व्यवस्था है। यहां श्रमिम और अन्य जरूरतमंद लोग ठहरने लगे हैं। सभासद सोनू पांडेय ने बताया कि अलाव की भी व्यवस्था की गई है। आश्रय स्थल में 72 बेड पर ठहरने की सुविधा : ठंड को देखते हुए नपा प्रशासन की ओर से संचालित आश्रय स्थल में 72 बेड लगाए गए हैं। ठंड से बचाव के लिए अलाव की भी सुविधा है। साथ ही यात्रियों को लाने ले जाने के लिए अलग से एक बैट्री रिक्शा की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें