फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो दिन से नहीं निकली धूप...हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

विज्ञापन
दिन में कोहरा छंटने के बाद छाया रहा धुंध।
विज्ञापन
बस्ती। ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। दो दिनों से कोहरे और शीतलहर का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। रात आठ बजे के बाद कोहरे के चलते दृश्यता कम हो जा रही है। सुबह शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। ठंड के चलते रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एवं बसों में सफर के दौरान यात्री ठिठुर रहे हैं। लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी पूरे दिन धूप नहीं निकली।
विज्ञापन

एक सप्ताह से ठंड का असर प्रभावी हो गया है। सुबह-शाम कोहरे से धरती ढंकी रही है। शीतलहर से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दो दिनों से धूप नहीं निकलने से मौसम में और नमी आ गई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से लुढ़ककर 9 डिग्री पर पहुंच गया है। अधिकतम तापमान दो दिनों में 17 से 19 के बीच दर्ज किया गया है। अब बदन कंपाने वाली ठंड का एहसास होने लगा है। बिना टोपी, मफलर और गर्म कपड़ों से अच्छी तरह बदन ढके लोग बाहर नहीं निकल रहे हैं।
सुबह-शाम कोहरे के बीच दो और चार पहिया वाहन चलाना भी खतरे से खाली नहीं है। कोहरे में दृश्यता कम होने से गाड़ियों की रफ्तार थमी हुई है। ठंड अधिक पड़ने से बाजार में चहल-पहल भी कम हो गई है। कपड़ा व्यापारी प्रहलाद मोदी बताते हैं कि खरमास और ठंड के कारण ग्राहकों की संख्या अब घटने लगी है। यह हाल जनवरी तक बने रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें