फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आज शाम तक जारी हो जाएंगे पटाखों के अस्थायी लाइसेंस

Tue, 29 Oct 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। पटाखा कारोबार भी धनतेरस के दिन से शुरू हो जाएगा। प्रशासन की तरफ से अस्थायी पटाखा दुकानों को लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मंगलवार की शाम तक ,लाइसेंस जारी कर दिए जाएंगे।
सोमवार तक कलक्ट्रेट में जिले भर से कुल 270 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस बार अस्थायी पटाखा दुकानों के लाइसेंस की प्रक्रिया बदल दी गई है। अब तक एसडीएम स्तर से प्रत्येक तहसील क्षेत्र में पटाखा बेचने का लाइसेंस जारी होता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार जिले के विभिन्न कस्बों और बाजार में पटाखा की दुकान सजाने के लिए जिले स्तर से लाइसेंस जारी किया जा रहा है। इसमें आवेदक को संबंधित थाने और अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र भी आवेदन के साथ लगाना होगा। कलक्ट्रेट कार्यालय में असलहा बाबू के पटल पर इन आवेदनों काे जमा किया जा रहा है। इस बार पटाखा के स्थायी 24 कारोबारियों को लाइसेंस जारी किया गया है।
इन कारोबारियों के पास आबादी से हटकर दुकान और गोदाम की भी व्यवस्था है। ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें