फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पहले वाहन करें सुरक्षित फिर त्योहार की खरीदारी

Tue, 29 Oct 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
गांधीनगर में धन तेरस को लेकर बढ़ी गहमागहमी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। धनतेरस पर अगर आप भीड़भाड़ वाले बाजार में खरीदारी करने जा रहे हैं तो अपनी गाड़ी पहले सुरक्षित कर लीजिए। मंगलवार को दोपहर बाद से मुख्य बाजार में डायवर्जन रहेगा।
गलियों के होकर गुजरने की कोशिश करेंगे तो जाम में फंस जाएंगे। ऐसे में चार अलग-अलग छोर पर बनाई गई अस्थायी पार्किंग में वाहन खड़े कर दें तो ज्यादा सुविधा होगी।
विज्ञापन

राजकीय इंटर काॅलेज, रेलवे स्टेशन, किसान पीजी कॉलेज और एपीएनपीजी कॉलेज परिसर की अस्थायी पार्किंग में कार, बाइक खड़ी कर वहां से पैदल ही पक्के बाजार जाना पड़ेगा।
दक्षिण दरवाजा से मंगल बाजार की तरफ और करुआ बाबा तिराहे से मंगल बाजार की तरफ वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। सीओ ट्रैफिक सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि धनतेरस की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन का प्लान बनाया है।
डायवर्जन प्लान के मुताबिक सिविल लाइंस चौराहा (कंपनी बाग) की तरफ से गांधीनगर की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहन (चार पहिया, तीन पहिया, दो पहिया, साइकिल) प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन

यह सभी वाहन मालवीय रोड होते हुए रोडवेज और स्टेशन की तरफ जाएंगे। जिन्हें गांधीनगर मार्केट में खरीदारी करनी है वे मालवीय रोड होकर जीआईसी परिसर में अपने वाहन पार्क करेंगे। नियम तोड़ने पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें