फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन-जन को बताएं सरकार की योजनाएं : प्रमुख सचिव

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में प्रमुख मीना कुमारी बीना ने अधिकारियो के साथ बैठक किया। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
जन-जन को बताएं सरकार की योजनाएं : प्रमुख सचिव
विज्ञापन

बस्ती। जिले के भ्रमण पर आई प्रमुख सचिव खाद्य एव रसद तथा स्टांप और पंजीयन विभाग ने बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण होने पर 19 से 24 मार्च तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी ली।
इसे भव्य रूप से आयोजित करने का निर्देश देते हुए कहा कि जनसामान्य के हित के लिए अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं। उसकी जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम सौम्या अग्रवाल ने प्रमुख सचिव को बताया कि शुक्रवार को प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह जिले की विकास पुस्तिका का विमोचन करेंगे। 20 मार्च को प्रत्येक विधानसभा में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 21 मार्च को ग्रामीण क्षेत्र में मिशन किसान कल्याण के अंतर्गत किसान कल्याण मेले का आयोजन किया जाएगा। नगरीय क्षेत्र में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। 22 मार्च को प्रत्येक विधान सभा में मिशन शक्ति के अंतर्गत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 23 मार्च को मिशन रोजगार तथा 24 मार्च को मिशन श्रमिक कल्याण के अंतर्गत लाभार्थियों का पंजीकरण, कार्ड वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा। इसी प्रकार सभी गौआश्रय स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एसपी हेमराज मीणा, सीडीओ राकेश कुमार प्रजापति, एडीएम अभय कुमार मिश्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नंद किशोर कलाल, सीएमओ डॉ. अनूप श्रीवास्तव, पीडी कमलेश सोनी, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, बीएसए जगदीश शुक्ल, डीडी संजय त्रिपाठी और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें