फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपवास रखकर धरने पर बैठे राज्य कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उपवास रखकर धरने पर बैठे राज्य कर्मचारी
विज्ञापन

बस्ती। मांगों पर सरकार की ओर से कोई सकारात्मक कदम न उठाए जाने के विरोध में कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को उपवास रखकर प्रदर्शन किया। शास्त्री चौक पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले आयोजित धरने में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि करीब दो साल पहले मुख्य सचिव से हुई वार्ता के बाद भी किसी मांग को पूरा नहीं किया गया।
परिषद के जिलाध्यक्ष एसएन शुक्ला ने कहा कि नौ अक्तूबर 2018 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में परिषद की वार्ता हुई थी, जिसमें कई मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन उन पर अब तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। इससे कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार अगर मांगों तथा कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो कर्मचारी पूर्व घोषित आंदोलन के तहत संघर्ष जारी रखेंगे। परिषद की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में जिला मंत्री हेरंब शुक्ला, उमेश सिंह, कन्हैया सिंह, अरुण धर द्विवेदी, राम स्वारथ चौधरी, इंद्रजीत तिवारी, सीपी शुक्ला, आरपी सिंह, हरिनारायण, अशोक सिंह, एचके पांडेय, शैलेंद्र राय, गौरीशंकर, राम मणि चौबे, राजकुमार त्रिपाठी और अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें