फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: न्यायालय का बहिष्कार कर रहे अधिवक्ताओं को तहसीलदार ने लिखा पत्र

Thu, 03 Jul 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया। एक माह से तहसील में चल रही रार को समाप्त करने के लिए तहसीलदार पंकज गुप्ता ने पहल की है। बुधवार को तहसीलदार ने बार एसोसिएशन को पत्र भेजकर कोर्ट का बहिष्कार समाप्त किए जाने का अनुरोध किया है। यह पत्र अधिवक्ताओं के साथ एसडीएम की हुई बैठक के बाद तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार जारी रखे जाने की जानकारी मिलने के बाद भेजा गया है।
विज्ञापन


अधिवक्ता तहसील में हुए विवाद के बाद से ही तहसीलदार की भूमिका को लेकर नाराज है। अधिवक्ताओं का कहना है कि एसडीएम के साथ हुई घटना के बाद लेखपालों को उकसाकर तहसीलदार ने तहसील का माहौल खराब किया। यही नहीं, वह खुद भी लेखपालों व अमीनों के साथ धरने पर बैठे। आरोप लगाया कि तहसीलदार ने सेवा नियमावली का उल्लंघन कर मामले को हल करने के बजाय लेखपालों के प्रदर्शन को हवा दी। धरने के दौरान लेखपालों ने अधिवक्ताओं पर अशोभनीय टिप्पणियां कीं। आरोपी अधिवक्ता महिनाथ त्रिपाठी ने बताया कि पत्र पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारी निर्णय लेंगे। अभी तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें