फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फंदे से लटका मिला किशोर का शव

विज्ञापन
मृतक जतिन की फाइल फोटो।
विज्ञापन
भानपुर। नगर पंचायत क्षेत्र के शक्तिनगर वार्ड में शुक्रवार की सुबह आठवीं के छात्र जतिन (16) पुत्र टिल्लू गौतम का शव उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी के फंदे से पंखे से लटका मिला। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिवार के लोगों ने शव को फंदे से नीचे उतार लिया था। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतक जतिन की मां क्रांति ने पुलिस को बताया कि घटना के समय घर पर कोई नहीं था। उसकी भाभी मनीषा निमंत्रण में गई थी और पिता टिल्लू सुबह ही मजदूरी के सिलसिले में रुधौली चले गए थे। घटना की जानकारी सुबह 9 बजे उन्हें और उनकी बेटियों को हुई। बेटी ने दरवाजे के पास बने एक झरोखे से हाथ डाल कर अंदर से बंद दरवाजे को खोला और उसे फंदे से उतारकर चारपाई पर लिटाया गया। हालांकि पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट आदि नही मिला है।
बताया कि जतिन अपने बड़े भाई सुभाष और उसकी पत्नी मनीषा के साथ घर के अलग कमरे में रहता था। क्रांति ने बताया कि वह उनके पति और दो बेटियां पिंकी और दिव्या घर के दूसरे कमरे में रहते हैं। भाभी मनीषा ने बताया कि जतिन भी उसके साथ निमंत्रण में गया था। लेकिन एक दुकान पर काम करने की वजह से वह बृहस्पतिवार की शाम को ही अकेले घर आ गया था। थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह ने प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें