फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कानून की ढील का किशोर खूब उठा रहे फायदा

Sat, 22 Mar 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। वेब सीरीज, क्राइम शो, और ओटीटी के दौर में अपराधी मानसिकता वाले आइडिया लेकर किशोर न सिर्फ अपराध का ककहरा सीख रहे हैं, बल्कि पुलिस से बचने के तरीके भी ढूंढ रहे हैं।
रील लाइफ से सीखी तरकीब की वजह से पुलिस को तफ्तीश करने में मुश्किल का सामना करना पड़ता है। कुछ महीनों में चोरी, अपहरण, बाइक चोरी, हत्या और धोखाधड़ी के कई ऐसे मामलों का पुलिस ने पर्दाफाश किया, जिसमें नाबालिग शामिल थे।
विज्ञापन

छानबीन में पता चला कि आरोपियों ने अपराध करने के तरीके फिल्मों, सीरियल या वेब सीरीज देखकर सीखी थी। दो माह पहले अधिवक्ता की हत्या में भी बाल अपचारी शामिल था।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, बृहस्पतिवार को कप्तानगंज पुलिस ने शराब की दुकान में चोरी का पर्दाफाश किया तो उसमें भी एक बाल अपचारी पकड़ा गया। यह मामले एक बानगी भर है। 15 से 17 वर्ष के बीच के किशोरों के एक से बढ़कर तमाम कारनामे पुलिस की डायरी में दर्ज हैं।
यौन अपराध में बढ़ी दखल ः किशोरों की दखल यौन अपराध में सबसे ज्यादा बढ़ी है। 17 वर्ष का इंटरमीडिएट का छात्र भी गर्लफ्रेंड का शगल रखने लगा है।
हाल ही में दुबौलिया क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर ने मासूम के साथ शर्मनाक हरकत की थी। इसके बाद खूब हंगामा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें