हर्रैया। कस्बे में 100 शैय्या महिला अस्पताल में चिकित्सकों के लापता रहने की शिकायतों पर एडी हेल्थ रामानंद ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। चिकित्सकों के अक्सर लापता रहने और अस्पताल में मौजूद सुविधाओं का लाभ मरीजों को नहीं मिलने की अधीक्षक को सुधार करने की हिदायत दी।
शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे अस्पताल पहुंचे एडी हेल्थ ने चिकित्सकों के बारे में अधीक्षक सुषमा जायसवाल से पूछताछ की। दो महिला चिकित्सकों के जिला महिला अस्पताल से संबद्ध होने की जानकारी मिलने पर रिलीव करने के लिए संबंधित को निर्देश दिए जाने की बात कही। मरीजों को अस्पताल मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। पता चला कि अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे मशीन नहीं होने से मरीजों को बाहर से जांच करानी पड़ रही है।
एडी हेल्थ के जाने के करीब दो घंटे बाद सीएमओ भी अस्पताल पहुंचे और करीब 35 मिनट तक अधीक्षक के साथ समस्याओं पर चर्चा की। संवाद