फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जमीन विवाद में चाकू घोंपकर किशोरी की हत्या

Mon, 16 Jun 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के जीतीपुर गांव में जमीन की कब्जेदारी में मनबढ़ों ने रविवार को चाकू घोंप कर 14 वर्षीय किशोरी की हत्या कर दी। वारदात में तीन और लोग गंभीर रूप घायल हो गए। घायलों को सीएचसी हर्रैया लाया गया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों ने इस मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजन समेत गांव के सामने परसा-परशुरामपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पैकोलिया थाना क्षेत्र के जीतीपुर में कुछ महीने से अतुल श्रीवास्तव व रामकरन वर्मा के बीच जमीन विवाद चल था। 14 जून को थाना समाधान दिवस में पैकोलिया पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम ने सीमांकन कर जमीन जमीन का हकदार अतुल श्रीवास्तव को बताया था। रविवार को दोपहर में मिट्टी लदी ट्राली आई तो अमरनाथ वर्मा ने वहां मिट्टी गिराने से ट्राली वाले को रोक दिया। सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची और मिट्टी लदी ट्राली को लौटा दिया गया।
मृतका के परिजनों का आरोप है कि अमरनाथ वर्मा व दूधनाथ वर्मा ने साजिश करके परिवार व साथियों के साथ दोपहर करीब 3 बजे उनके परिवार पर हमला कर दिया और पिटाई शुरू कर दी। हमलावरों ने अतुल श्रीवास्तव की 14 वर्षीया बेटी श्रिद्धी श्रीवास्तव उर्फ परी के पेट में चाकू घोंप दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले में अतुल श्रीवास्तव, उनकी माता आशा श्रीवास्तव और पत्नी अंशिला श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें सीएचसी हर्रैया लाया गया। गंभीर हालत देख तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस घटना के बाद मृतका के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गांव के सामने सड़क जाम कर दी। समाचार लिखे जाने तक जाम जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें