फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लखनऊ से बुलाई गई तकनीकी टीम, देर रात बहाल हुई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज के अध्ययन केंद्र रामपुर में चार दिन बाद रविवार की देर रात काफी मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई है। लखनऊ की तकनीकी टीम ने कॉलेज की आंतरिक बिजली संयंत्रों में आई खराबी को काफी माथा पच्ची के बाद दुरुस्त किया।
विज्ञापन

सदर तहसील के रामपुर गांव में स्थित महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में 09 जुलाई को अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। इसके बाद परिसर में रहने वाले मेडिकल छात्र और स्टॉफ में हाहाकार की स्थिति रही। उधर बिजली निगम की टीम तत्काल फाल्ट दूर करने पहुंची। मगर निगम की टीम ने उपकेंद्र से लेकर मीटर तक बिजली सप्लाई में गड़बड़ी नहीं पाई।
बताया गया कि कॉलेज के आंतरिक बिजली संयंत्र वीसीबी और पैनल में खराबी है। स्थानीय तकनीकी टीम तीन दिन तक फाल्ट ठीक करने के प्रयास में जुटी रही। मगर सफलता नहीं मिली। बाद कॉलेज प्रशासन की तरफ से रविवार को लखनऊ से तकनीकी टीम बुलाई गई। यह टीम कड़ी मशक्कत के बाद रात 11 बजे के बाद फाल्ट ठीक कर पाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें