फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रास्ते में रोककर महिला से छेड़खानी और मारपीट

Wed, 01 Jan 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। नगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया है कि मुकदमे में सुलह का दबाव बनाने के लिए उसके साथ छेड़खानी और मारपीट की गई। आरोप है कि रास्ते में रोककर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर बताया है कि विपक्षी उन पर एक मुकदमे में सुलह करने का दबाव बना रहे हैं। इसके लिए लगातार डराया और धमकाया जा रहा है। नौ अक्तूबर को वह कहीं जा रही थी, तभी दो लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया और अपशब्द कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया है कि दुपट्टा खींचकर अपने गले में लपेट लिया। ऐसा करने से मना करने पर छेड़खानी करते हुए मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी गोंडा जनपद के खोड़ारे थानाक्षेत्र निवासी कृष्णकुमार व बृजभान केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।प
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें