फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर-घर पहुंचीं टीमें...अपने सामने लोगों को खिलाई फाइलेरिया रोधी दवा

Tue, 12 Aug 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के 11 ब्लॉक में सोमवार से फाइलेरिया नियंत्रण अभियान शुरू हो गया। यह अभियान 28 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों को मिलाकर बनाई गई टीम घर-घर जाकर लोगों को अपने सामने फाइलेरियारोधी दवा खिलाई।
विज्ञापन

जनपद में इस बार 14 ब्लॉक के बजाय 11 ब्लॉक में ही सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान चलेगा। इसके तहत सोमवार को शहरी क्षेत्र में अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सच्चिदानंद चौरसिया की अगुवाई में टीम दवा लेकर घर-घर पहुंची। गड़गोड़िया, सरयू नहर कालोनी में टीम ने नागरिकों को दवा बांटी। टीम में मलेरिया इंस्पेक्टर ज्योति सिंह, फाइलेरिया इंस्पेक्टर शिल्पा भारती अपने सामने ही दवा खिला रही थी। बताया कि फाइलेरिया बीमारी का असर होने पर तत्काल लक्षण नहीं दिखते हैं, बल्कि 10-15 साल बाद दिखाई देते हैं। पांच साल तक लगातार दवा खाकर इसका असर खत्म किया जा सकता है। इसकी दवा सालभर में सिर्फ एक बार खानी होती है। एमडीए अभियान में 131 टीम काम कर रही है। अभियान में एक लाख 22 हजार लोगों को दवा खिलाई जाएगी। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि जिले के 11 ब्लॉकों और शहर में अभियान घर-घर शुरू है। 21 लाख 75 हजार को दवा खिलाई जानी है। डीएमओ राजेश चौबे ने बताया कि दवा सेवन के लिए लोगों को जागरूक करते हुए सुबह 11 बजे से चार बजे तक दवा खिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें