फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिक्षकों का रात्रिकालीन धरना स्थगित

Sat, 11 Nov 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आश्वासन के बाद बीएसए कार्यालय पर तीन दिन से चल रहा शिक्षकोें का रात्रिकालीन धरना स्थगित हो गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने बताया कि बीएसए ने शिक्षकों की जायज मांगों को मानते हुए तीन दिनो के भीतर वरिष्ठता सूची शुद्ध कर पुनः सूची जारी करने तथा रिक्त पदों पर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से ब्लॉक बार सूची मांगी है। लापरवाही करने वाले बीईओ पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

वरिष्ठता सूची की खामियों को दूर करने, पदोन्नति की मांग को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी बीएसए कार्यालय पर रात्रिकालीन धरना दे रहे थे। इस मौके पर जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा, जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव, जिला संगठन मंत्री राजेश गिरी, उपाध्यक्ष सुधीर तिवारी, शिव प्रकाश सिंह, उमाकांत शुक्ला अध्यक्ष सुरेश गौड़, शिवरतन, हरेन्द्र यादव, रजनीश यादव, आशीष दुबे, नंदलाल अमित पांडे,अविनाश दुबे सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें