बस्ती। शहर के दो मिठाई दुकानों पर प्रशासनिक टीम ने एसडीएम गुलाब चंद्र की अगुवाई में जांच की। इस दौरान खाद्य सुरक्षा की टीम ने नमूने एकत्रित किए जिसे परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। दोपहर बाद सबसे पहले टीम शहर के धर्मशाला रोड स्थित मिठाई की दुकान पर पहुंची।यहां दुकान में सब कुछ मानक के अनुसार मिला, टीम ने मिठाई के दो नमूने एकत्रित किए। इसी प्रकार टीम ने दूसरी दुकान पर भी जांच की।एसडीएम ने बताया कि दोनो दुकानों की रेडम जांच की गई है। नमूने भी लिए गए हैं। संवाद