बीएसए परिसर में रविवार को विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन ने बैठक की। इस दौरान 13 व 14 अगस्त को लखनऊ के जीपीओ पार्क में होने वाले धरना और प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। गौर ब्लॉक के अध्यक्ष रातकुमार सिंह ने कहा कि वक्त आ गया है कि आरपार की लड़ाई लड़ी जाए। पेंशन पाने के लिए एक जुट होकर लखनऊ के धरने में भाग लेना है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक के जिला मंत्री शांतिभूषण नाथ त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश की सरकार शिक्षकों के साथ षड़यंत्र कर रही है। जानबूझकर प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने में लगी हुई है।
कहा कि संघर्ष करके ही पुुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल कराया जा सकता है। शिक्षक इसके लिए हर कुर्बानी देने को तैयार है। संतोष मिश्र ने कहा कि संगठन ने लखनऊ में 11 अगस्त को आमरण अनशन पर बैठने का निर्णय लिया है। उच्च न्यायालय में सरकार के खिलाफ जीपीएफ कटौती के मामले में अवमानना याचिका दायर कर दी गई है। इसलिए जरूरी है कि सभी 13 और 14 के धरने में भाग लें।
इस मौके पर जवाहरलाल चौधरी, शिवनंदन मिश्र, डॉ. दिवाकर मिश्र, रामचंद्र पांडेय, मनोज श्रीवास्तव, अनिल यादव, अजय कुमार वर्मा, शिशिर कुमार पांडेय, लवकुश वर्मा, अनिल बाल्मीकी, सुभाष चंद्र, मनोज चौधरी, अमित पाल, रामदीन, राजेश कुमार चौधरी, महेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, उमेशचंद्र भारती, अनिल यादव, विनोद कुमार, उमेशचंद्र वर्मा, गिरजेश कुमार यादव, डा. अरविंद कुमार, मोहम्मद मुस्तकीम खान, गरिमा श्रीवास्तवा, जनार्दन शुक्ल, विनय श्रीवास्तव, रियाज अहमद, राम यज्ञ, विनोद कुमार गौड़, कल्पनाथ, धर्मराज, गोवर्धन यादव व सुरेशचंद्र यादव सहित कई अन्य लोग मौजूूद रहे।