गौर क्षेत्र के मुसहा इंटर कालेज में सम्मानित शिक्षक।
शिक्षक दिवस के मौके पर विकास भवन के सभागार में सोमवार को शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रत्येक ब्लॉक से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक शिक्षक को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर समानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम नरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि वही समाज तरक्की कर सकता है, जिसके लोग शिक्षित रहते हैं। गुरूओं का आदर करना अति आवश्यक है, मगर गुरूओं को भी बच्चों को बेहतर बनाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि रहे सीडीओ सोबरन सिंह ने कहा कि शिक्षक बच्चों के भविष्य की नींव रखते हैं। उन्होंने बच्चों में नैतिक मूल्यों के बढ़ावा देने पर बल दिया। बीएसए मनिराम सिंह ने कहा कि यह सम्मान शिक्षकों में नई उर्जा भरने का कार्य करेगा।
जिन शिक्षकों को सम्माति किया उनमें मूड़घाट प्राइमरी सदर के डॉ. सर्वेष्ट मिश्र, देवमी प्राइमरी बनकटी के मोहम्मद इकबाल, जूनियर स्कूल कोठवा भरतपुर बहादुरपुर के राजेंद्र प्रसाद सिंह, प्राइमरी परसाहज्जाम साऊंघाट की शगुफ्ता नाजमी, जूनियर चकदका कुदरहा के राधेश्याम, जूनियर पिनेसर कप्तानगंज के विजय बहादुर गौतम, भरवलिया प्राइमरी गौर के सर्वेंद्र नाथ पांडेय, मुईली हर्रैया प्राइमरी के राम प्यारे, प्राइमरी मरौटी पांडेय दुबौलिया के संजय सरोज, अकवारा विक्रमजोत जूनियर के अशोक कुमार वर्मा, परसुरामपुर जटौलिया प्राइमरी स्कूल के अजय कुमार पांडेय, सल्टौआ जगतापुर प्राइमरी स्कूल के राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, रामनगर कोपा प्राइमरी के पंकज कुमार, रूधौली बखरिया प्राइमरी के अविनाश शुक्ल एवं नगर क्षेत्र बैरिहवां प्राइमश्री स्कूल की नीता सिंह शामिल हैं। इस मौके सभी खंड शिक्षा अधिकारी, संतोश कुमार गुप्त, सुनील तिवारी, आरके सिंह, प्रताप नरायन चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।